Tuesday, October 20th, 2026

ईरान पर इजरायल कभी भी कर सकता है हमला: इजरायल के रक्षामंत्री

जेरूसलम
इजरायल कभी भी किसी भी वक्त ईरान के ऊपर हमला कर सकता है। इजरायल ने कहा है कि वो ईरान पर हमला करने के लिए किसी भी देश से नहीं पूछेगा और ना ही उसे किसी भी देश की मदद चाहिए। इजरायल ने सीधी धमकी देते हुए ऐलान कर दिया है कि उसके निशाने पर ईरान के न्यूक्लियर ठिकाने हैं। इजरायल ने ना सिर्फ धमकी दी है बल्कि उसने विश्व के सामने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों का नक्शा भी जारी कर दिया है और कहा है कि वक्त रहते अगर ईरान को नहीं रोका गया तो इजरायल कभी भी ईरान पर हमला करने के लिए आपात तैयारी में जुट गया है। 

न्यूक्लियर ठिकानों का नक्शा किया जारी इजरायल के रक्षामंत्री ने कहा है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम इजरायल के खिलाफ है और इजरायल ईरान पर किसी भी वक्त हमले की आपातकालीन योजना तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि ईरान और इजरायल के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ चुका है और दोनों देश कभी भी युद्ध के मैदान में आ सकते हैं। इजरायल के रक्षा मंत्री बेंजी गेट्स ने अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज को कहा है कि इजरायल आपात योजना पर काम कर रहा है और इस वक्त सबकुछ हमारे हाथों में है। 

इजरायल के रक्षामंत्री का बयान उस वक्त आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान और दुनिया के न्यूक्लियर ताकतों के बीच फिर से परमाणु समझौते में शामिल होने के संकेत दिए हैं वहीं ईरान ने भी कहा है कि अगर अमेरिका एक साल के अंदर उसके ऊपर लगाए सारे प्रतिबंध हटा लेता है तो वो न्यूक्लियर समझौते में फिर से शामिल होने पर विचार करेगा। लेकिन, इजरायल का कहना है कि वो किसी भी हाल में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को बढ़ने नहीं देगा और अगर ईरान परमाणु कार्यक्रम पर काम करता है तो वो उसके सभी ठिकानों को नष्ट कर देगा।

 ईरान को रोके दुनिया आपको बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाते हुए खुद को न्यूक्लियर डील से अलग कर लिया था मगर ईरान ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखा है। ईरान अभी भी यूरेनियम संवर्धन कर रहा है। हालांकि रिपोर्ट यह भी है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते ईरान को अरबों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है और उसने अमेरिका से बातचीत से पहले हर्जाने की मांग की है। वहीं, इजरायल के रक्षामंत्री ने कहा है कि अगर वक्त रहते दुनिया ईरान को रोक ले तो बहुत अच्छा है लेकिन अगर दुनिया ईरान को नहीं रोकती है तो फिर इजरायल अकेले कार्रवाई करेगा और अपनी रक्षा के लिए इजरायल कोई भी कदम उठा सकता है। इजरायल पहले भी ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम के खिलाफ हमला कर चुका है।

 

#इजरायल के रक्षामंत्री

Source : Agency

पाठको की राय